Advertisement
वैष्णव केंद्र के रूप में विकसित होगी अयोध्या

इसके साथ ही 37 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीलेवल पाकिर्ंग बनाई जाएगी, जिसमें व्यवसायिक गतिविधयां भी संचालित होंगी। चार मंजिला बन रहे इस मल्टीलेवल पाकिर्ंग में 282 चार पहिया वाहन और 309 दो पहिया वाहन खड़े हो पाएंगे। इसके अलावा 15 दुकानें एवं एक कैंटीन की व्यवस्था भी रहेगी।
राम नगरी में बन रहा श्मशान घाट में सुन्दरीकरण का विशेष ध्यान रखा जाएगा। 16 संस्कारों को दर्शाते हुए संस्कार वाटिका बनाई जाएगी, जिसमें सनातन धर्म के महत्वपूर्ण संस्कारों को प्रदर्शित करते हुए 16 खम्भे होंगे। योजना के अंतर्गत बैकुंठ धाम 2 विद्युत फायर शेड, 2 ग्रीन फायर शेड, 10 पारम्परिक फायर शेड और दशगात्र के लिए 1 शेड होगा।
अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय कहते हैं कि अयोध्या को आधुनिक और आध्यत्मिक नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पर रामायण कालीन पौधे भवन की बनावट भी उसी प्रकार से कराने के प्रयास हो रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


