Advertisement
जोधाणा वृद्धाश्रम में वृद्धजन मतदाताओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

इसके पश्चात् नोडल ऑफिसर स्वीप तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक मनमीत कौर ने सक्षम एप व वोटर हेल्प लाईन एप व सी विजिल एप के बारे में जानकारी प्रदान की एवं सभी उपस्थित प्रभारी, कार्मिक एवं वृद्धजन को वृद्धाश्रम में आने वाले को मतदान हेतु प्रेरित करने को कहा।
सुमधुर काव्य से दिया संदेश
बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. बी.एल सारस्वत ने सर्वप्रथम भजन प्रस्तुति चालो रे चालो साथिड़ों आयो लोकतंत्र रो त्यौहार गाकर माहौल को सुरमई बना दिया। उन्होंने मतदाता जागरूकता से संबंधित मारवाड़ी गीत की प्रस्तुति दी।
जिला परिवीक्षा एवं सामाज कल्याण अधिकारी रमेश पंवार ने मताधिकार का प्रयोग निष्पक्ष और निर्भीक होकर करने का आह्वान किया और कहा कि यही लोकतंत्र का आधार है। उन्होने एक वोट की अहमियत एवं वोट शेयर में कम प्रतिशत की स्थिति पर प्रकाश डाला।
मतदान का संकल्प लिया
सभी ने मतदान में सहभागिता बढ़ाने और निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने का संकल्प भी लिया। बालाजी शैक्षणिक संस्थान के छात्र-छात्राओं ने अपने प्रभारी सुनिल विश्नोई के नेतृत्व में पोस्टर प्रस्तुति द्वारा सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो बनाकर वृद्धजन मतदाता जागरूकता हेतु सहयोग दिया।
कार्यक्रम का संयोजन अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी जानकीदास चौहान ने किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


