Attempt to Offer Prayers in Ram Temple Complex: Suspect Detained, Police Interrogating Him-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश : हिरासत में लिया गया संदिग्ध, पुलिस कर रही पूछताछ

khaskhabar.com: शनिवार, 10 जनवरी 2026 6:30 PM (IST)
राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश : हिरासत में लिया गया संदिग्ध, पुलिस कर रही पूछताछ
अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध मंदिर परिसर में घुसकर नमाज पढ़ने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया । पुलिस उसे राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन ले जाकर पूछताछ कर रही है। संदिग्ध की पहचान अहमद शेख (50) के रूप में हुई। इसके साथ ही पुलिस ने अयोध्या के कई कश्मीरी शॉल विक्रेताओं को भी हिरासत में लिया है। एक शॉल विक्रेता का कहना है कि वह पिछले 6 साल से यहां शॉल बेचने के लिए आता है। वह अकेला नहीं है, बल्कि कई लोग हैं जो इस मौसम में शॉल बेचने के लिए आते हैं। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। राम मंदिर परिसर के 15 किलोमीटर के दायरे में नॉन-वेज बेचने पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध राम मंदिर के आसपास और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग पर लगाया गया है। इस फैसले का अयोध्या के साधू-संतों के साथ नेताओं ने भी स्वागत किया है।
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने भी अयोध्या राम मंदिर और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग में नॉनवेज की बिक्री पर रोक को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "बिल्कुल रुकना चाहिए। जहां भी धार्मिक क्षेत्र हैं, वहां नॉनवेज बिक्री पर प्रतिबंध होना चाहिए।"
देवेशाचार्य महाराज ने कहा, "यह बहुत संतोष की बात है कि अयोध्या में अब नॉन-वेज खाने की बिक्री और डिलीवरी पर बैन लगा दिया गया है। हम कई वर्षों से ये मांग कर रहे थे। अयोध्या भगवान राम की नगरी और आध्यात्मिकता का केंद्र है, जहां दुनियाभर से भक्त आते हैं।"
अयोध्या प्रशासन ने शुक्रवार को राम मंदिर के 15 किलोमीटर के दायरे में नॉन-वेज खाने की डिलीवरी पर बैन लगाया है। अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला बार-बार मिल रही शिकायतों के बाद किया गया। अधिकारियों ने यह भी बताया कि अयोध्या में कुछ होटल और होमस्टे मेहमानों को नॉन-वेज खाना और शराब परोस रहे थे। इन जगहों को ऐसी प्रथाओं को बंद करने की सख्त चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement