Attacking the women admirer priest in Sabarimala, Allegations against BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:57 pm
Location
Advertisement

सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश समर्थक पुजारी पर हमला, BJP पर आरोप

khaskhabar.com : शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 2:22 PM (IST)
सबरीमाला  में महिलाओं के प्रवेश समर्थक पुजारी पर हमला, BJP पर आरोप
तिरुवनंतपुरम। सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश को मंजूरी देने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के एक समर्थक पुजारी के आश्रम पर शनिवार तड़के हमला किया गया। केरल पुलिस ने कहा कि घटना की जांच एक विशेष टीम से कराई जाएगी। स्वामी संदीपानंदजी गिरी ने संयुक्त रूप से भाजपा-आरएसएस को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। जबकि सबरीमाला तांत्री परिवार के एक सदस्य ने कहा कि साधू ने दक्षिणपंथी ताकतों को फंसाने के लिए खुद ही अपनी संपत्ति को जला दिया।

गिरी ने कहा कि बीती रात करीब 2 बजे आश्रम परिसर के बाहर खड़े दो कारों और दोपहिया वाहन को जला दिया गया। गिरी ने राज्य में सबरीमाला मंदिर के फैसले के विरुद्ध भाजपा-आरएसएस के रुख के खिलाफ मजबूत पक्ष लिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement