कुरुक्षेत्र। पिहोवा। आज बदलते समय के साथ लोकतंत्र का चैथा स्तम्भ खतरे में है और लोकतंत्र के प्रहरियों पर सीधा हमला किया जा रहा है। जिसके चलते अब सही पत्रकारिता जनता के सामने आनी मुष्किल हो गई है। ये कहना है इनेलो विधायक दल के उपनेता और पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह संधू का। उन्होंने कहा कि हल्का गुहला से पंजाब केसरी के सरकारी मान्यता प्राप्त पत्रकार जयभगवान गोयल पर न्यूज कवरेज करने के बहाने बुलाकर किया हमला इसका उदाहरण है। उन्होंने गुहला से भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर पर हमला करने का आरोप लगाया। लेकिन आज तक आरोपी विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई और मामले की जांच अधरझूल में अटकी है। उन्होंने ऐसे माहौल में राज्य सरकार को जिम्मेदार बताया और कहा कि एक साल में ही सरकार के उल्टे दिन चालू हो गए हैं।