Attack on corruption….Assistant sub-inspector arrested red handed while taking bribe of Rs 1500 in Karauli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भ्रष्टाचार पर वार….करौली में सहायक उप निरीक्षक 1500 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 मई 2025 6:59 PM (IST)
भ्रष्टाचार पर वार….करौली में सहायक उप निरीक्षक 1500 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
करौली। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) करौली इकाई ने आज टोडाभीम थाने में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) सीताराम को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि एएसआई सीताराम ने एक मामले में मदद करने और आरोपियों को पकड़ने के एवज में परिवादी से 1500 रुपए की रिश्वत मांगी थी। यह मामला टोडाभीम पुलिस थाने में दर्ज किया गया था, और सीताराम इस मामले में जांच अधिकारी थे। एसीबी के अनुसार, सत्यापन 14 मई 2025 को किया गया था, जिसमें सीताराम द्वारा 1500 रुपये की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद, 15 मई 2025 को एसीबी ने जाल बिछाकर सीताराम को परिवादी से 1500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस, डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी चौकी करौली को एक शिकायत मिली थी, जिसमें परिवादी ने आरोप लगाया था कि सीताराम मारपीट के एक मामले में मदद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 1500 रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
एसीबी भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस, राजेश सिंह के पर्यवेक्षण में, एसीबी करौली के पुलिस निरीक्षक जगदीश भारद्वाज ने ट्रेप कार्रवाई का नेतृत्व किया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, स्मिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में, आरोपी से पूछताछ और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है। एसीबी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement