Attack of BJP President Amit Shah,Opposition does not have any leader or policy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:01 pm
Location
Advertisement

अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोला, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को फंसाया

khaskhabar.com : सोमवार, 22 अप्रैल 2019 3:23 PM (IST)
अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोला, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को फंसाया
कोलकाता। भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि गरीब कल्याण के लिए भाजपा की सरकार ने जो पांच साल के अंदर काम किए हैं उससे देश के 50 करोड़ लोगों को एक स्पष्ट मैसेज गया है कि बनने वाली भाजपा की सरकार गरीब कल्यााण के लिए अपनी गति और अधिक तेजी से बढ़ाएगी। यह बात अमित शाह ने सोमवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही।
भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि बाटला एनकाउंटर कांड में आतंकियों के मरने पर सोनिया गांधी रोई थीं। भगवा आतंकवाद के नाम पर साध्वी प्रज्ञा सिंह काे फंसाया गया है। बंगाल में लोकतंत्र बहुत आवश्यक है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी रैली को बंगाल में अनुमति न देने वाली ममता दीदी की रैलियों को आज जनता अनुमति नहीं दे रही। उनकी रैलियों में भीड़ नहीं उमड़ रही है।नारदा, शारदा और सिंडिकेट राज ने बंगाल के अंदर भष्टाचार का माहौल खड़ा किया है। जिससे बंगाल की जनता त्रस्त है। आम चुनाव के पहले दो चरण का मतदान पूरा हो गया है। तीसरे चरण का मतदान कल होगा। देशभर से जो सूचनाएं प्राप्त हो रही उसके अनुसार देश की जनता पूरे उत्साह से मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है।



भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि हमारे संकल्प पत्र में हमने इस नीति को और आगे बढ़ाने का संकल्प किया है। लेकिन विपक्षी पार्टियां देश की सुरक्षा के अहम मुद्दे पर चुप दिखाई देती है। देश की आजादी के 75 साल जब होंगे यानी 2022 तक देश में एक भी व्यक्ति, एक भी परिवार ऐसा नहीं होगा जिसके पास घर, बिजली, गैस, पीने का पानी, शौचालय न हो और एक भी परिवार ऐसा नहीं होगा जिसके पास स्वास्थ्य की सुरक्षा न हो।




मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ पिछले पांच साल में जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया है। देश की सुरक्षा के लिए, देश के अर्थतंत्र की गाड़ी को पटरी पर लाने के लिए कठोर नेतृत्व देना का काम भाजपा ने किया है। विपक्ष के पास कोई नेतृत्व नहीं है। विपक्ष अपना न कोई नेता, न नीति देश के सामने रख पाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement