Atharvant won the third title in the US Kids Golf India Tour-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:42 am
Location
Advertisement

आर्षवंत ने यूएस किड्स गोल्फ इंडिया टूर में जीता तीसरा खिताब

khaskhabar.com : शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 7:34 PM (IST)
आर्षवंत ने यूएस किड्स गोल्फ इंडिया टूर में जीता तीसरा खिताब
गुरुग्राम। घने कोहरे के बीच शुक्रवार को यहां के क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में यूएस गोल्फ किड्स इंडिया टूर 2018-19 के पांचवें लेग का सफल आयोजन हुआ। इस लेग में बड़ी संख्या में युवा गोल्फरों ने हिस्सा लिया। गुरुग्राम पहुंचने वाले युवा उत्साही गोल्फरों तीन भारतीय विदेशी भी थे। ये लंदन, रिचमंड और जॉन क्रीक से आए थे। बाकी के युवा गोल्फर कोलकाता, पुणे, मेरठ और मोहाली से यहां पहुंचे थे।

दक्षिण भारत में शानदार सफलता अर्जित करने के बाद यूएस गोल्फ किड्स इंडिया टूर एक बार फिर इस सप्ताह गुरुग्राम लौटा। घने कोहरे के बीच गोल्फ खेलना मुश्किल था लेकिन बहुत ही सलीके से तैयार किए कोर्स के कारण युवा गोल्फरों का काम काफी आसान हो गया।

आर्षवंत श्रीवास्तव के लिए खराब मौसम बाधा नहीं बना। आर्षवंत ने नौ साल के लड़कों के कटेगरी में तीसरा इस टूर का तीसरा खिताब अपने नाम किया। बैक-9 पर अनुशासित खेल दिखाने के कारण आर्षवंत ने यह सफलता हासिल की।

दिल्ली के 14 साल के कृष्णव चोपड़ा ने ब्वॉएज 13-14 कटेगरी में वन ओवर पार के शानदार स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि दिल्ली के ही अंशुल खबतियाल ने इसी कटेगरी में टू ओवर पार के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

लड़कों के 15-18 कटेगरी में दिल्ली के आर्यमान महंत काफी प्रभावशाली दिखे। आर्यमान ने 75 के स्कोर के साथ अपने ग्रुप में टॉप किया। अमेरिका से आए श्लोक जैन ने 75 के स्कोर के साथ लड़को के 12 साल के कटेगरी का खिताब जीता।

लड़कियों के बीच भी जोरदार प्रतिस्पर्धा देखी गई। 12-14 साल की कटेगरी में रागिनी नवेत ने 78 और सैफत सायाल ने 79 स्कोर के साथ क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की 8-9 साल की कटेगरी में रेहा कुमार ने जीत का क्रम जारी रखा है लेकिन इस बार वह अकेले खिताब नहीं जीत सकीं। उन्हें नोएडा की पारनिका शर्मा के साथ खिताब साझा करना पड़ा। दोनों ने 39-39 स्कोर किए।

उल्लेखनीय है कि यूएस किड्स गोल्फ इंडिया टूर का यह पहला संस्करण है। इसके तहत छह शहरों में आठ टूर्नामेंट्स का आयोजन होना है। दिल्ली एनसीआर में तीन टूर्नामेंट होने हैं। इसके अलावा कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, चंडीगढ़ और पुणे में टूर्नामेंट होना है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement