Atal Bihari Vajpayee funeral live updates, see photos-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अलविदा अटल : तस्वीरों में देखें अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 अगस्त 2018 12:33 PM (IST)
अलविदा अटल : तस्वीरों में देखें अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को निधन हो गया। शाम पांच बजकर पांच मिनट पर दिल्ली के एम्स में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने अंतिम सांस ली। आज सुबह उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास कृष्णा मेनन मार्ग पर रखा गया, जहां अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय लाया गया। यहां एक बजे तक लोग उनके अंतिम दर्शन करेंगे। जिसके बाद यहां से राष्ट्रीय स्मृति स्थल तक वाजपेयी की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। शाम चार बजे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार होगा। इस मौके पर हजारों की भीड़ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ ङ्क्षसह, योगी आदित्यनाथ सहित कई केंद्रीय मंत्री और सैंकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसके लिए तैयारी जारी है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। आपको बता दें कि अस्वस्थ रहने के कारण एक दशक से अधिक समय से सार्वजनिक जीवन से दूर रहे 93 वर्षीय बीजेपी नेता को गुर्दा और छाती में तकलीफ बढऩे के बाद 11 जून को एम्स में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने गुरुवार को शाम अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर के बाद देशभर में शोक है। देशभर के सियासी दिग्गजों ने दुख प्रकट किया है। फिलहाल वाजपेयी के शव को अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी मुख्यालय में रखा जा रहा है। केंद्र सरकार ने वाजपेयी के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक और पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है। इस दौरान भारत और विदेश में भारतीय दूतावासों में 16 अगस्त से 22 अगस्त के बीच राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। आगे देखें वाजपेयी की अंतिम यात्रा की तस्वीरें :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/20
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement