Atal Bihari Vajpayee bones immersion in Ayodhya, Bithoor and Balrampur on August 24-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 9:50 pm
Location
Advertisement

अटलजी की अस्थियां कल गोमती में, 24 को अयोध्या, बिठूर व बलरामपुर में होंगी विसर्जित

khaskhabar.com : बुधवार, 22 अगस्त 2018 12:40 PM (IST)
अटलजी की अस्थियां कल गोमती में, 24 को अयोध्या, बिठूर व बलरामपुर में  होंगी विसर्जित
लखनऊ| पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां गुरुवार को लखनऊ के गोमती नदी में विसर्जित की जाएंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लखनऊ से सांसद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित रहेंगे। इसके बाद 24 अगस्त को उनकी अस्थियों का विसर्जन अयोध्या, कानपुर के बिठूर और बलरामपुर में किया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश महासचिव एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने बताया कि 23 अगस्त को राजधानी के झूलेलाल पार्क में एक बड़ा आयोजन किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद एवं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के बाद गोमती में उनकी अस्थियां विसर्जित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि अगले दिन 24 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल की अस्थियां अयोध्या, कानपुर के बिठूर और बलरामपुर में पहुंचेंगी। अस्थि कलश यात्राओं के साथ प्रदेश के पदाधिकारी एवं एक मंत्री मौजूद रहेंगे।

उत्तर प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों से अस्थि कलश यात्राएं निकाली जाएंगी।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement