Advertisement
यूपी में जानलेवा तूफान और बारिश ने बरपाया कहर, 16 की मौत

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों से कहा है कि वे नुकसान का आकलन कर प्रभावित लोगों को मुआवजा प्रदान करें। साथ ही आगाह किया कि इस कार्य में किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह राज्य के कई हिस्सों में आए आंधी तूफान में 70 से अधिक जानें गई थीं। उधर, मंगलवार को उत्तर भारत के कई भागों में आंधी आई और गरज के साथ बारिश हुई। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में कम से कम सौ मवेशियों की मौत हो गई थी। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पेड़ उखड़ गए थे तथा घरों की छतें उड़ गईं थीं। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कई भागों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बुधवार को और खराब मौसम का पूर्वानुमान लगाया था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


