At least 10 killed due to floods in Jordan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:40 am
Location
Advertisement

जॉर्डन : मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ से 10 की मौत, सैकड़ों लोगों को बचाया

khaskhabar.com : शनिवार, 10 नवम्बर 2018 4:24 PM (IST)
जॉर्डन : मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ से 10 की मौत, सैकड़ों लोगों को बचाया
अम्मान। जॉर्डन में बीते 24 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ की वजह से दस लोगों की मौत हो गई। सैकड़ों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। इनमें पर्यटक भी शामिल हैं।

जॉर्डन के मीडिया मामलों के राज्य मंत्री जुमाना घुनामत ने कहा कि देश का दक्षिण भाग बाढ़ से ज्यादा प्रभावित है। इसमें प्राचीन शहर पेट्रा, डाबा, वलीह व मडाबा के इलाके शामिल है। इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नागरिक सुरक्षा व सेना के लोगों ने पर्यटकों को बचाया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री ने इन इलाकों से निकाले गए लोगों की सटीक संख्या का विवरण नहीं दिया। मंत्री ने कहा कि स्कूलों व मस्जिदों में करीब 1100 लोगों के शरण लेने के लिए तैयार किया गया है।

मंत्री ने शुक्रवार को निचले इलाके व घाटी में रह रहे लोगों को अपने घरों को छोडक़र सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा था। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटक स्थलों को जाने वाली सभी यात्राएं शनिवार को रद्द रहेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement