Associated with ISI three terrorists arrested were plotting to blow up railway track-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आईएसआई से जुड़े तीन आतंकी गिरफ्तार, रेलवे ट्रेक उड़ाने की थी साजिश

khaskhabar.com: रविवार, 04 जून 2017 5:02 PM (IST)
आईएसआई से जुड़े तीन आतंकी गिरफ्तार, रेलवे ट्रेक उड़ाने की थी साजिश
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने आईएसआई से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए हैं। ये तीनों कश्मीरी आंतकियों के साथ रेलवे ट्रेक उड़ाने की साजिश कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि हथियारों सहित पकड़े गए आंतकी गुरदयाल सिंह निवासी होशियारपुर तथा जगरूप सिंह निवासी नवांशहर पिछले साल पाकिस्तान से आंतकी ट्रेनिंग प्राप्त करके भारत आए थे। वहीं तीसरा आरोपी सतविंद्र सिंह निवासी गांव जगरूप भी इनसे मिला हुआ है। आरोपी आईएसआई तथा इसकी सहायता प्राप्त संगठनों के लिए काम करते थे। गुरदयाल सिंह पाकिस्तान में ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद से ही जर्मनी में रहते तथा आंतकी संगठनों से जुड़े बलवीर सिंह संधू के सम्पर्क में था। पुलिस ने बताया कि पिछले काफी समय से पाक के आईएसआई के संरक्षण में रह रहे इंटरनैशल सिख यूथ फैडरेशन के लखबीर रोडे तथा हरमीत सिंह युवाओं को आंतकियों गतिविधियों के लिए तैयार कर रहे हैं। अमृतसर की भारत-पाक सीमा से पकड़ा गया हथियारों का जखीरा इनके लिए आया था। पिछले दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आशंका जाहिर की थी कि जर्मनी और कनाडा के कुछ सिख संगठन खालिस्तान को वापस जिंदा करने की कोशिश कर रहे है। इसे देखते हुए पंजाब में विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिए हुए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement