Assistant Public Relations Officer Lahaul Suresh Kumar retired-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सहायक लोक संपर्क अधिकारी लाहौल सुरेश कुमार हुए सेवानिवृत्त

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अप्रैल 2023 4:23 PM (IST)
सहायक लोक संपर्क अधिकारी लाहौल सुरेश कुमार हुए सेवानिवृत्त
- उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना, सुरेश कुमार ने स्टाफ व मीडिया कर्मियों का विभागीय कार्यों के निष्पादन में सहयोग के लिए किया धन्यवाद केलांग । जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में जिला लोक संपर्क विभाग कार्यालय केलांग में कार्यरत सहायक लोक संपर्क अधिकारी लाहौल सुरेश कुमार जी आज सेवानिवृत्त हुए | उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने इस मौके पर सहायक लोक संपर्क अधिकारी सुरेश कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की |
विभाग में अपने कार्यकाल के दौरान निदेशालय लोक संपर्क विभाग शिमला में, जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय धर्मशाला व कुल्लू में उन्होंने अपनी बेहतरीन सेवाएं दी |
कर्मठ, निष्ठावान, ईमानदार, सरल व मृदुभाषी स्वभाव के सुरेश कुमार जी विभाग में अपने 23 वर्ष के कार्यकाल में समय के पाबंद, बेहतरीन सेवाओं के लिए हमेशा तल्लीनता से सेवारत रहे |
विभाग द्वारा आज उन्हें उनकी शानदार सेवाओं के लिए केलांग कार्यालय में सम्मानित कर सादगी व गरिमा पूर्ण तरीके से उन्हें विदाई दी गई | जिला लोक सम्पर्क अधिकारी खेम चौहान ने उनकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन के परिवार जनों को भी शुभकामनाएं दी | सुरेश कुमार के लाहौल कार्यकाल के दौरान किये गए विभागीय कार्यों को भी कार्यलय के कर्मिओं ने सराहना की ओर बधाई दी |
इस दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों ने सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी के कार्यों व अपने कर्तब्य के प्रति निष्ठा को याद करते हुए उनके सुखमय भविष्य की कामना करते हुए उन्हें रुक्सत किया |
सेवानिवृत्त सहायक लोक संपर्क अधिकारी ने इस मौके पर स्टाफ एवं मीडिया कर्मियों का विभागीय कार्यों के निष्पादन में सहयोग के लिए धन्यवाद किया |

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement