अलवर। फैशन एटिकेट बुटीक की ओर से शुक्रवार को मुख्य वनसंरक्षक आरएस शेखावत को उनके कार्यालय में फैशन डिजाइनर मोनिका श्रीवास्तव ने सरिस्का टाइगर रिजर्व की सभी अनुबंधित पर्यटक गाडिय़ों के लिए हैंड बैग सौंपे। फैशन श्रीवास्तव ने बताया कि बैग में सरिस्का भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटक खाद्य सामग्री या अन्य किसी भी प्रकार के कचरे को डाल सकते हैं। इसे रिजर्व से बाहर आने पर कचरापात्र में डालने से सरिस्का साफ सुथरा रहेगा और पर्यटकों को भी सुविधा रहेगी। सरिस्का टाइगर रिजर्व तीन महीने बाद एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। सभी गाडिय़ों में फैशन एटिकेट के हैंड बैग रखे जाएंगे, जिसके माध्यम से सभी पर्यटकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जाएगा।