khaskhabar.com: शनिवार, 21 जनवरी 2017 4:06 PM (IST)
गुरदासपुर। देश में इस बार हो रहे 5 राज्यों के
विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का सफाया हो जाएगा। पंजाब में तीसरी बार अकाली दल भाजपा गठजोड़ की सरकार बनाने जा रही है। यह कहना है
वित्त मंत्री अरुण जेटली का। जेटली ने आम आदमी पार्टी को एक
बेतजुर्बेकार पार्टी बताया।
विधान सभा हल्का दीनानगर
में Cके हक़ में चुनावी प्रचार करने पहुंचे जेटली ने एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि पंजाब में अकाली दल और
भाजपा तीसरी बार लगातार सत्ता में आएगी। उन्होंने अपनी
राजनीतिक विरोधी पार्टी कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दूसरे राज्य में तो समाजवादी पार्टी कांग्रेस को सीट देने से ही इंकार कर रही है।