Assam resident Naxalite arrested from bihars jamui-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जुमई: हथियारों के जखीरे के साथ कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अप्रैल 2017 2:22 PM (IST)
जुमई: हथियारों के जखीरे के साथ  कुख्यात नक्सली गिरफ्तार
जमुई। बिहार के नक्सल प्रभावित जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र से पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीम ने हथियारों के जखीरे के साथ एक कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया है। जमुई के पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर झाझा थाना क्षेत्र में सोमवार रात जमुई पुलिस, विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और सीआरपीएफ की टीम द्वारा चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान हथियारों के जखीरे के साथ नक्सली मनोज दा उर्फ उमेश मरांडी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के पास से एक एके-56 रायफल, सात गोलियां, तीन डेटोनेटर, दो ग्रेनेड, दो मैगजीन सहित कई अन्य विस्फोटक सामान बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली असम के कोकराझार क्षेत्र का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रही है और क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement