Advertisement
असम, अरुणाचल में आया भूकंप, पीएम ने दिया मदद का आश्वासन

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ फोन पर बात करने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "असम के सीएम श्री सर्बानंद सोनोवाल जी से राज्य के कुछ हिस्सों में आए भूकंप के बारे में बात की और केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मैं असम के लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।"
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी सोनोवाल से बात की और स्थितियों से निपटने के लिए सभी प्रकार की मदद का आश्वासन दिया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


