Aspiring models body found in suitcase in Mumbai, friend arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:17 pm
Location
Advertisement

मुंबई में कोटा की मॉडल की सूटकेस में मिली लाश, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com : मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018 09:20 AM (IST)
मुंबई में कोटा की मॉडल की सूटकेस में मिली लाश, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मलाड इलाके में एक युवती की लाश सूटकेस में मिलने से सनसनी फैल गई। खबरों के मुताबिक मृतक लडक़ी की उम्र 23 साल के है और वो एक मॉडल थी। लडक़ी का नाम मानसी दीक्षित बताया जा रहा है, और राजस्थान के कोटा की रहने वाली थी।

वहीं इस घटना के बाद पुलिस तुरंत मामले की जांच में जुट गई। खबरों की माने तो इस मामले में पुलिस ने मुजम्मल सईद नामक एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मुजम्मल सईद नाम ने मानसी दीक्षित को अपने घर पर बुलाया था। जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और फिर उसने चाकू से उसकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement