Ashok Tanwar said after losing the Lok Sabha election- Congress party has lost elections, do not have the courage-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 2:32 pm
Location
Advertisement

अशोक तंवर बोले- कांग्रेस पार्टी चुनाव हारी है हिम्मत नहीं

khaskhabar.com : शनिवार, 25 मई 2019 6:50 PM (IST)
अशोक तंवर बोले- कांग्रेस पार्टी चुनाव हारी है हिम्मत नहीं
सिरसा। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा है कि पार्टी लोकसभा का चुनाव जरूर हारी है मगर हौंसला नहीं। अब वह हार की समीक्षा कर नई ऊर्जा के साथ विधानसभा चुनावों में जनता के बीच जाएंगे और जीतेंगे।

डॉ. अशोक तंवर ने आज यहां अपने आवास पर मीडियाकर्मी से बातचीत में कहा कि विधानसभा के चुनावों में मुद्दा अलग हैं और कांग्रेस अभी से अपनी स्थिति सुधारने का कार्य करेगी। 25 मई को दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सभी मुद्दों पर वार्ता की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस की हार के लिए पार्टी में गुटबाजी होने के सवाल को सिरे से नकार दिया। उन्होंंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि जीत-हार के मामले को छोड़ कर वह विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनावों में क्षेत्रीय मुद्दे गौण हो गए और जनता ने मोदी के नाम पर वोट दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की बेकायदगियों के खिलाफ पार्टी का सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रहेगा। आगामी समय में जनता के साथ रू ब रू होंगे और इसका समर्थन हासिल करेंगे। एक सवाल पर डा0 तंवर ने कहा कि प्रदेश में पार्टी प्रत्याशियोंं के लिए किसने जी तोड़ काम किया इसकी गांव स्तर तक की रिर्पोट मंगाई गई है। उन्होंने यह कह कर स्वयं को संतोष दिया कि वह भले ही चुनाव हार गये लेकिन सिरसा लोकसभा क्षेत्र में उनका मत प्रतिशत बढ़ा है।

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और जननायक जनता पार्टी(जजपा) को लेकर उन्होंने कहा कि ये दोनों क्षेत्रीय दल अपने चौटाला गांव में भी अपना वर्चस्व नहीं कायम रख पाए। उन्होंने हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता के सवाल पर कहा कि कल कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के हाईकमान से बात कर इस पर फैसला लिया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement