Ashok Gehlot said Paying respect to the martyrs, contribute to military welfare-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:31 am
Location
Advertisement

शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए सैनिक कल्याण में योगदान दें -अशोक गहलोत

khaskhabar.com : शुक्रवार, 06 दिसम्बर 2019 8:58 PM (IST)
शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए सैनिक कल्याण में योगदान दें -अशोक गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस उन जांबाज सैनिकों के प्रति एकजुटता दिखाने का दिन है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हम सभी सैनिकों के सम्मान एवं उनके कल्याण के लिए खुले हाथ से योगदान देने का संकल्प लें।
गहलोत ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस (7 दिसम्बर) के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (से.नि.) करण सिंह राठौड़ से प्रतीकात्मक झण्डा ग्रहण किया। उन्होंने सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए अंशदान भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हम सभी सैनिकों एवं उनके परिवारों के लिए सहयोग करें। उन्होंने कहा कि ऐसा करके हम शहीद हुए सैनिकों और सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के कार्यों में यथासंभव योगदान करना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement