Asean summit on Myanmar set for April 24-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 12:32 pm
Location
Advertisement

म्यांमार में 24 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा आसियान शिखर सम्मेलन

khaskhabar.com : शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 3:20 PM (IST)
म्यांमार में 24 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा आसियान शिखर सम्मेलन
जकार्ता| दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के नेता 1 फरवरी को सैन्य तख्तापलट के बाद म्यांमार में राजनीतिक संकट पर चर्चा करने के लिए इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक बैठक कर सकते हैं। शुक्रवार को एक आधिकारिक सूत्र ने इसकी जानकारी दी है। डीपीए समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, म्यांमार में तख्तापलट विरोधी प्रदर्शनकारियों पर सेना द्वारा किए गए हमले में सैकड़ों लोगों की जानें गई थीं, जिसके बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने पिछले महीने 10 सदस्यीय आसियान ब्लॉक के शिखर सम्मेलन का आह्वान किया था।

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के एक करीबी सूत्र ने बताया कि शिखर सम्मेलन 24 अप्रैल को जकार्ता में आयोजित किया जाना है।

सूत्र ने बताया, "सभी दस देशों के इसमें भाग लेने की उम्मीद जताई जा रही है।"

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement