Asaram has not slept in the night, he did not even eat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:32 pm
Location
Advertisement

जेल में रात भर नींद नहीं आई आसाराम को, खाना भी नहीं खाया

khaskhabar.com : गुरुवार, 26 अप्रैल 2018 2:14 PM (IST)
जेल में रात भर नींद नहीं आई आसाराम को, खाना भी नहीं खाया
जोधपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा भुगत रहे आसाराम की रात बैचेनी में कटी। उसे नींद नहीं आई। उसने जेल का खाना भी नहीं खाया। जेल मेन्यु्अल के हिसाब से सजा मिलने के बाद आसाराम को बाहर से लाया खाना नहीं दिया जा सकता। उसे अभी तक आश्रम से लाया गया खाना ही दिया जाता था। जेल में उसे दाल-रोटी ही खाने को दी गई थी। उसे इतनी बड़ी सजा सुनाए जाने की उम्मीद नहीं थी।
जेल अधिकारियों के मुताबिक सजा सुनने के बाद आसाराम का दिन भर गुमसुम रहा। उसने किसी से बात नहीं की। आसाराम का दिन तनाव, चिंता व मायूसी में निकला। वह सजा सुनने के बाद गुमसुम रहा। इसके बाद शाम चार बजे वह बैरक में चला गया। आसाराम शाम को भी बैचेन रहा। सुनवाई के दौरान कोई भी सुरक्षाकर्मी विशेष कोर्ट में नहीं जा पाया। जेल के सभी बैरक के गेट बंद रखे गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement