arvind kejriwal mirch powder delhi protest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 7:31 pm
Location
Advertisement

केजरीवाल पर अज्ञात शख्स ने आंख में फेंका मिर्च पाउडर, चश्मा टूटा

khaskhabar.com : मंगलवार, 20 नवम्बर 2018 3:39 PM (IST)
केजरीवाल पर अज्ञात शख्स ने आंख में फेंका मिर्च पाउडर,
चश्मा टूटा
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मंगलवार को विरोध का सामना करना पड़ा। राजधानी दिल्ली में सचिवालय में केजरीवाल के ऊपर किसी ने मिर्ची पाउडर फेंक दिया। सचिवालय में मुख्यमंत्री चेंबर के ठीक बार किसी अज्ञात शख्स ने मिर्ची पाउडर डाला। बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल की आंखों में भी मिर्च पाउडर गिरा है। इस बीच धक्का-मुक्की में केजरीवाल का चश्मा भी टूट गया। कुछ ही देर में केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे।


रिपोर्ट्स के मुताबिक केजरीवाल दिल्ली सचिवालय में अपने दफ्तर में आए थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री एक बैठक से आ रहे थे और अपने चैंबर में जा रहे थे। चैंबर के बाहर युवक खड़ा था। वह माचिस की डिबिया में चिली पाउडर लेकर आया था। पुलिस ने चिली पाउडर फेंकने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आईपी एक्सटेंशन पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। आरोपी का नाम अनिल कुमार शर्मा बताया जा रहा है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement