Arun Jaitley passes away: 5 schemes of Arun Jaitley, the country will always remember-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 2:06 am
Location
Advertisement

Arun Jaitley: अरुण जेटली की इन 5 योजनाओं को देश हमेशा रखेगा याद

khaskhabar.com : शनिवार, 24 अगस्त 2019 1:17 PM (IST)
Arun Jaitley: अरुण जेटली की इन 5 योजनाओं को देश हमेशा रखेगा याद
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP)के दिग्गज नेता अरुण जेटली अब हमार बीच नहीं रहे। जेटली ने दिल्ली AIIMS में 24 अगस्त दोपहर 12.07 मिनट पर आखिरी सांसें ली हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में अरुण जेटली की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रथम सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में कई बड़े निर्णय लिए थे। इन फैसलों को अरुण जेटली ने पूरी रणनीति बनाकर जमीन पर उतारा था। आपको बताते जाए कि अरुण जेटली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे करीबी और भरोसेमंद थे।

यहां देखें, अरुण जेटली इन फैसलों की वजह से जानें जाएंगे

नोटबंदी...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 नवंबर, 2016 को नोटबंदी का ऐलान कर 1000 और 500 रुपए की करेंसी को प्रतिबंधित कर दिया था। मोदी सरकार के इस निर्णय को केन्द्रीय रिजर्व बैंक ने ऐलान से महज 4 घंटे पहले मंजूरी दी थी। यह पूरी रणनीति गोपनीय तरीके से बनी थी, जिसमें वित्त मंत्री अरुण जेटली की मुख्य भूमिका मानी जाती है।

जीएसटी...

जीएसटी को देश में लागू करने के लिए अंतिम फैसला लेना आसान नहीं था। पिछली सरकारों ने केवल इन पर चर्चा की थी, लेकिन हिम्मत अरुण जेटली ने दिखाई थी। आज देश में जीएसटी की गाड़ी सही तरीके से पटरी पर दौड़ रही है, इसका श्रेय अरुण जेटली को ही जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement