Artificial hatching center will be able to save Godavana: CM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:31 pm
Location
Advertisement

कृत्रिम हैचिंग सेन्टर से गोडावण को बचाने में होंगे कामयाब: मुख्यमंत्री

khaskhabar.com : सोमवार, 24 जून 2019 10:50 PM (IST)
कृत्रिम हैचिंग सेन्टर से गोडावण को बचाने में होंगे कामयाब: मुख्यमंत्री
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य पक्षी गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) के संरक्षण के लिए जैसलमेर में अण्डा एकत्रीकरण एवं कृत्रिम हैचिंग केन्द्र शुरू होने पर प्रसन्नता जाहिर की है। गोडावण पक्षी की विलुप्त होती जा रही प्रजाति के संरक्षण के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यू.आई.आई.) देहरादून के सहयोग से विश्व में यह पहला हैचिंग सेन्टर स्थापित किया जा रहा है।

गहलोत ने कहा कि भविष्य में इस सेन्टर की मदद से हम गोडावण को बचाने में निश्चित रूप से कामयाब होंगे और आने वाली पीढ़ियां इस खूबसूरत पक्षी को प्रत्यक्ष रूप से देख और जान सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने हैचिंग सेन्टर के संचालन के लिए चल रही कार्यवाही के लिए प्रदेश के वन राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई और वन विभाग के अधिकारियों को बधाई दी है। वर्तमान में पूरे विश्व में गोडावण की संख्या केवल 150 ही रह गई है, जिनमें से सर्वाधिक लगभग 120 पक्षी राजस्थान में हैं। उन्होंने राज्य पक्षी के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement