Advertisement
जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी कभी नहीं होगी - शाजिया इल्मी

फारूक अब्दुल्ला वही व्यक्ति हैं जिन्होंने एक से अधिक बार कहा है कि हमें पाकिस्तान से डरना चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा कि पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार है और चीन को भी इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। इस अलगाववादी मानसिकता को कड़ा जवाब दिया गया है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। राज्य में पहले चरण के मतदान के तहत 18 सितंबर को 24 सीटों पर चुनाव होना है। वहीं दूसरे चरण के तहत 25 सितंबर को 26 सीटों पर और तीसरे चरण के तहत एक अक्टूबर को 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। मतगणना 4 अक्टूबर को होनी है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर में 90 निर्वाचन क्षेत्रों में 87.09 लाख मतदाता हैं, जिनमें 42.6 लाख महिलाएं हैं। यहां पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाताओं की संख्या 3.71 लाख है। जबकि, कुल मिलाकर 20.7 लाख युवा मतदाता हैं, जिनकी आयु 20 से 29 वर्ष के बीच है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


