Article 370: us appeals to maintain peace and stability on loc -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:03 pm
Location
Advertisement

Article 370: भारत की ओर से कश्मीर से धारा 370 हटाने पर अमेरिका ने ये कहा

khaskhabar.com : मंगलवार, 06 अगस्त 2019 08:55 AM (IST)
Article 370: भारत की ओर से कश्मीर से धारा 370 हटाने पर अमेरिका ने ये कहा
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका (us) ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 (Article 370) हटाने के बाद सभी पक्षों से नियंत्रण रेखा (LoC) पर शांति बनाए रखने का आग्रह किया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मॉर्गन ओर्टागस ने बताया कि अमेरिका भारत सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर में घटनाक्रम पर करीब से नजर रखे हुए हैं।

ओर्टागस ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि हम नियंत्रण रेखा पर सभी पक्षों से शांति बनाए रखने का आग्रह करते हैं। जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को समाप्त करने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम जम्मू कश्मीर की घटनाओं पर करीब से नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement