Article 370 : China seriously concerned over Kashmir situation, slams move on Ladakh -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:11 pm
Location
Advertisement

Article 370 : लद्दाख के फैसले पर चीन ने जताई आपत्ति, दी यह हिदायत

khaskhabar.com : मंगलवार, 06 अगस्त 2019 8:42 PM (IST)
Article 370 : लद्दाख के फैसले पर चीन ने जताई आपत्ति, दी यह हिदायत
बीजिंग। भारत की ओर से लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश घोषित किए जाने पर आपत्ति जताते हुए चीन ने मंगलवार को कहा कि यह कदम उसकी क्षेत्रीय संप्रभुता के खिलाफ है। चीन ने भारत को सावधानी बरतने और सीमा मुद्दे को जटिल न बनाने की हिदायत दी है। चीन की ओर से कहा गया कि चीन ने हमेशा भारत के प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र में स्थित चीन-भारत सीमा के पश्चिमी खंड में भारतीय पक्ष पर आपत्ति जताई है।

यह स्थिति दृढ़ व अटल है और किसी भी तरह से कभी नहीं बदली है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुवा चुनयिंग ने जम्मू-कश्मीर में भारत द्वारा किए गए बदलावों पर कहा कि हाल के दिनों में भारतीय पक्ष ने अपने घरेलू कानूनों को इस तरह से संशोधित किया है, जिससे चीन की क्षेत्रीय संप्रभुता को कमजोर किया जा सके। यह अस्वीकार्य है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement