Advertisement
मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, इंस्पेक्टर घायल
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की पुलिस और बदमाशों के बीच मंगलवार सुबह कोतवाली देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश आकिल को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश व एक इंस्पेक्टर घायल हुए हैं। इंस्पेक्टर और गिरफ्तार बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से दो बदमाश भागने में सफल रहे। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि इनामी बदमाश अपने साथियों के साथ व्यापारी को लूटने के लिए कोतवाली देहात इलाके में आने वाला है। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच आए बदमाशों को पुलिस ने रोका तो बदमाश फायरिंग कर भागने लगे, जिसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
मुठभेड़ में बदमाशों की गोली से कोतवाली देहात इंस्पेक्टर एस.पी. बघेल घायल हो गए। उनके हाथ में गोली लगी। वहीं कोतवाली नगर इंस्पेक्टर ए.पी. मिश्रा बाल-बाल बच गए। करीब आधे घंटे चली इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश आकिल घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने आकिल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हथियार बरामद हुआ है।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
बुलंदशहर
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement