Arrested or detained, Priyanka Gandhi continues dharna against UP authorities-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 11:19 am
Location
Advertisement

सोनभद्र मर्डर केस : प्रियंका गांधी का धरना समाप्त, वाराणसी के लिए रवाना

khaskhabar.com : शनिवार, 20 जुलाई 2019 3:10 PM (IST)
सोनभद्र मर्डर केस : प्रियंका गांधी का धरना समाप्त, वाराणसी के लिए रवाना
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi ) सोनभद्र हत्याकांड (Sonbhadra Murder Case) के पीड़ितों से मिलने के बाद अपना धरना खत्म कर दिया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को कांग्रेस की ओर से 10-10 लाख रुपए देने की घोषणा भी की है। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार से भी पीड़ितों को मुआवजा देने का आग्रह किया। परिवार की महिलाएं प्रियंका से मिलते ही उन्हें पकड़कर रोने लगीं।प्रियंका गांधी अपनी साड़ी के आंचल से ही महिलाओं के आंसू पोंछने लगीं। धरना समाप्त हाेने के बाद वे वाराणसी के लिए रवाना हो गईं हैं। वे वहां से दिल्ली जाएंगी।

UPDATE...


- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनार से वाराणसी के लिए निकल गईं। वे काशी विश्वनाथ-काल भैरव मंदिर में पूजा करेंगी।
--प्रियंका गांधी ने कहा कि सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिजनों को कांग्रेस 10 लाख रुपए देगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस घटना में ग्रामीणों पर गोलियां चलाई गई हैं, पीड़ितों की सुरक्षा जरूरी है। प्रियंका गांधी ने कहा कि पीड़ितों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और उन्हें उनकी जमीन वापस मिलनी चाहिए।

-सोनभद्र पीड़ितों से मिलने के बाद मिर्जापुर के डीएम ने कहा कि प्रियंका गांधी ना हिरासत में हैं, ना गिरफ्तार हैं, अब वो जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement