Arrested at airport-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एयरपोर्ट से पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी

khaskhabar.com: सोमवार, 01 जुलाई 2019 7:55 PM (IST)
एयरपोर्ट से पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी
जयपुर । शादी का झांसा देकर युवती दुष्कर्म मामले में पिछले एक साल से फरार चल रहे आरोपी को सांगानेर थाना पुलिस ने सोमवार को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। अपने माता-पिता के दाह संस्कार में विदेश से सोमवार को लौटकर शामिल होने के लिए आते ही उसे धर-दबोचा गया। एसएचओ लखन सिंह खटाना ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में आरोपी सूरज मीणा (28) निवासी हरिनारायणपुरा रूपहेरी तूंगा का रहने वाला है। मई-2018 में बजाज नगर निवासी एक युवती ने मामला दर्ज कराया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी का दबाव बनाने पर वह फरार हो गया। धोखे का पता चलने पर पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास किया। वहीं तीस जून को तूंगा के पास बल्लुपुरा रोड पर एक्सीडेंट में उसके माता-पिता की मौत हो गई। सोमवार को दाह संस्कार में शामिल होने बहरीन से लाईट में बैठकर जयपुर आया। सांगानेर एयरपोर्ट पर उतरते ही उसे दबोच लिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement