Arrested along with fellow accused in murder of wife in hatras -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:33 am
Location
Advertisement

पत्नी की हत्या का आरोपी साथियों सहित गिरफ्तार

khaskhabar.com : बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 12:06 PM (IST)
पत्नी की हत्या का आरोपी साथियों सहित गिरफ्तार
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में गत 18 सितंबर की रात अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने मंगलवार को तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पिछले दिनों नगला सलेम के पास मिली अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त मृतका की मां ब्रह्मादेवी ने अपनी पुत्री पूनम के रूप में की थी। उन्होंने पांच लोगों के खिलाफ हत्या व दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था।

सहपऊ के एसओ अवधेश कुमार ने बताया कि घटना में नामजद आरोपियों में मृतका का पति अवधेश, दिनेश, राजेश तथा मंगलवार को किशोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement