Advertisement
सेना की आतंकी ठिकानों पर सटीक कार्रवाई, युद्ध की बातें बेबुनियाद : संजय निरुपम

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए निरुपम ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "जहां संजय राउत की सोच खत्म होती है, वहां से प्रधानमंत्री मोदी की सोच शुरू होती है। पाकिस्तान और हमारे विपक्ष के बयान एक जैसे हैं। भारत ने युद्ध की घोषणा नहीं की थी, इसलिए युद्धविराम जैसी कोई बात नहीं है। 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी जारी है।"
निरुपम ने दावा किया कि भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के साथ-साथ पाकिस्तान के एयरबेस को भी तबाह किया, जिसके सबूत पूरी दुनिया ने देखे। उन्होंने पाकिस्तान पर फर्जी नैरेटिव के जरिए अपनी जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
निरुपम ने कहा, "पाकिस्तान के पास भारत की इस कार्रवाई का कोई जवाब नहीं है। वे केवल झूठे दावों के सहारे अपनी जनता को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं। 'ऑपरेशन सिंदूर' ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत रुख को दर्शाया है। इस कार्रवाई ने न केवल आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, बल्कि पाकिस्तान को यह संदेश भी दिया कि भारत अपनी सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगा।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


