Approval to start 5 new courses in Faridabad YMCA Science and Technology University-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फरीदाबाद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि में 5 नए कोर्स शुरू करने की मिली मंजूरी

khaskhabar.com: रविवार, 19 नवम्बर 2017 4:04 PM (IST)
फरीदाबाद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि में 5 नए कोर्स शुरू करने की मिली मंजूरी
फरीदाबाद/चण्डीगढ़। हरियाणा सरकार ने वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद को पहले चरण में 5 नये कोर्स आरम्भ करने की स्वीकृति प्रदान की है। इसके अतिरिक्त, 35 शैक्षिक और 78 गैर शैक्षिक पदों को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि 5 नये कोर्सों में कैमिस्ट्री, फिजिकस और मैथ में बीएससी (ऑनर्स) तथा कैमिस्ट्री और पर्यावरण विज्ञान में एमएससी शामिल है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत 35 शैक्षिक पदों में दो पद प्रोफेसर के, पांच पद एसोसिएट प्रोफेसर के और 28 पद अस्सिटेंट प्रोफेसर के होंगे।
इसी प्रकार, 78 गैर शैक्षिक पदों में तीन पद उप-रजिस्ट्रार के, चार पद सहायक रजिस्ट्रार के, छ: पद अधीक्षक के, आठ पद उप-अधीक्षक के, 10 पद सहायक के, 15 पद लिपिक के, 5 पद जूनियर स्टैनों, 12 पद प्रयोगशाला सहायक के और 15 पद हैल्पर अटेंडेंट के होंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि शैक्षिक पदों के कारण लगभग 3.18 करोड़ रुपये और गैर- शैक्षिक पदों के कारण लगभग 3.26 करोड़ रुपये की वित्तीय देयता को राज्य सरकार से प्राप्त अनुदान सहायता के अतिरिक्त वहन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement