Application for graduate, postgraduate till 18th August from IGNOU-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इग्नू से स्नातक, स्नातकोत्तर के लिए अब आवेदन 18 अगस्त तक

khaskhabar.com: रविवार, 30 जुलाई 2017 11:36 AM (IST)
इग्नू से स्नातक, स्नातकोत्तर के लिए अब आवेदन 18 अगस्त तक
जयपुर। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ( इग्नू ) से स्नातक, स्नातकोत्तर, स्नातकोत्तर डिप्लोमा के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 18 अगस्त कर दी गई है। इग्नू सहायक क्षेत्रीय निदेशक डा. राममूर्ति मीना ने बताया कि प्रमाण पत्र कार्यक्रमों में अंतिम तिथि यथावत 31 जुलाई निर्धारित रहेगी तथा जो विद्यार्थी सरकारी कॉलेजों में नियमित पाठ्यक्रमों में अध्ययन कर रहे हैं, उनके लिए प्रमाण पत्रों में प्रवेश की अंतिम तिथि आयुक्तालय शिक्षा की मांग को देखते हुए 10 अगस्त निर्धारित की गई है। विद्यार्थी बिना किसी विलंब शुल्क के इग्नू द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते है। इग्नू द्वारा संचालित कार्यक्रमों में इस सत्र से केवल ऑनलाइन द्वारा आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement