Advertisement
अवैध निर्माण रोकेगा एप, फोटो खींच कर सीधा भेजो, कार्रवाई होगी

भवन निर्माण और शहरी विकास विभाग द्वारा डिवल्परों की सुविधा के लिए एक वेब पोर्टल तैयार किया गया है जिसके द्वारा वह बिना किसी कार्यालय के चक्कर लगाऐ ऑनलाइन सीएलयू प्राप्त कर सकेंगे। इस पोर्टल के द्वारा डिवैल्परों को उनकी तरफ से ख़ुद स्तयापित विवरणों के आधार पर अस्थायी सीएलयू मुहैया करवा दिया जायेगा जबकि विभाग की तरफ से ज़रुरी दस्तावेज़ों की पड़ताल के पश्चात स्थायी सीएलयू 30 दिनों के अंदर-अंदर जारी कर दिया जायेगा। यह सारी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है जिसके द्वारा प्रत्येक स्तर पर डिवेल्परों को एस.एम.एस. और ईमेल के द्वारा अपेक्षित सूचना दी जायेगी। ई-सी.एल.यू. की जहां डिवेल्परों को सुविधा होगी, वहां साथ ही इससे संबंधित विभाग की प्रक्रियाएं को भी सरल बनायेगा। पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर यह पोर्टल शुरुआती तौर पर लालड़ू मास्टर प्लान के साथ जोड़ा गया है जोकि जल्द ही दूसरे मास्टर प्लान वाले शहरों के साथ जोड़ा जायेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


