Advertisement
CAA पर विरोधी दल नकारात्मक प्रचार कर देश को भ्रमित कर रहे हैं : अनुराग ठाकुर

धर्मशाला। केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा हाल ही में लाया गया नागरिकता संशोधन कानून, महात्मा गांधी की इच्छा के अनुरूप लाया गया है। उन्होंने कहा कि यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है कि मानवता के लिए उठाए गए भारत सरकार के इस कदम का विरोधी दल नकारात्मक प्रचार कर रहे हैं और देश को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून नागरिकता देने का कानून है न कि छीनने का। उन्होंने कहा कि इस कानून से किसी भी भारतीय चाहे वह किसी भी मजहब का हो उसे डरने की जरूरत नहीं है। भारत अपने अल्पसंख्यकों की रक्षा और कल्याण के लिए सदा संकल्पित रहा है। केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर सोमवार को प्रागपुर में राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले का शुभारंभ में बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की।
उन्होंने कहा कि लोहड़ी का पर्व मिल जुलकर उत्सव मनाने और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। अनुराग ने कहा कि भारत त्योहारों और उत्सवों का देश है। उन्होंने कहा कि हर अवसर को यह देश उत्सव और त्योहार के रूप में मनाता है और यही कारण है कि पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति सबसे जीवंत और भारतीय समाज सबसे समरस है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
शिमला
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features