Advertisement
मंदसौर: देर रात बाइक पर आए कुछ युवक, 30 से ज्यादा गाडियों में की तोडफोड
मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में कुछ असामाजिक तत्वो ने जमकर बवाल काटा। असामाजिक तत्वों ने मंगलवार रात को करीब 30 से अधिक गाडियों में तोडफोड की। यहां तक की उन्होनें एंबुलेंस को भी नहीं बख्शा। एंबुलेंस में भी उन्होनें तोडफोड का दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ युवक बाइक पर सवार होकर आए और गांधी चौराहा, शुक्ला कॉलोनी और नीमच-महू रोड पर सडक किनारे खडी करीब 30 से ज्यादा कारों में तोडफोड की। पुलिस इन उत्पाती तत्वों की तलाश में जुटी हुई है। अधिकांश कारों के शीशे टूटे मिले। असामाजिक तत्वों ने एक एंबुलेंस में भी तोडफोड की। प्राप्त जानकारी के अनुसार कारों में तोडफोड की घटना रात तीन से चार बजे के बीच की है।
30 से ज्यादा कारों के शीशे टूटे मिले और एक एंबुलेंस को नुकसान हुआ है। पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज भी लगी है, जिनके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश करेगी। वहीं, इस घटना के लिए हिंदूवादी संगठनों ने एक समुदाय को जिम्मेदार ठहराते हुए बुधवार को थाने के सामने प्रदर्शन किया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञात हो कि मंदसौर पिछले दिनों किसान आंदोलन के कारण सुर्खियों में रहा। इस दौरान यहां पांच किसानों की पुलिस की गोली से और एक की पिटाई से मौत हो गई थी। उसके बाद यहां कर्फ्यू भी लगाना पड़ा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement