Advertisement
क्या खत्म हो गई PM मोदी-केजरीवाल की दुश्मनी? अरविंद ने आम चुनाव के बाद नहीं किए मोदी विरोधी ट्वीट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दौरान अप्रैल और मई में अपने ट्वीटर में कम से कम 20 बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम ले चुके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने चुनाव के बाद मोदी-विरोधी ट्वीट करना बंद कर दिया है। केजरीवाल ने 15 अप्रैल से 15 मई तक जहां अपने ट्वीट्स में 21 बार (ज्यादातर ट्वीट हिंदी में) मोदी का नाम लिया, वहीं उन्होंने मोदी और मोदी सरकार के खिलाफ भी कई ट्वीट किए।
आम आदमी पार्टी (AAP) ने यहां तक कि मोदी और पाकिस्तान के बीच रिश्ते पर प्रश्न पूछ लिया। केजरीवाल ने न सिर्फ मोदी, बल्कि कई बार भाजपा और नई दिल्ली में उसके लोकसभा प्रत्याशियों पर हमले किए। केजरीवाल के ट्विटर पर 1.56 करोड़ फॉलोवर हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि मोदी दिल्ली में आप सरकार को कमजोर करने के लिए उनके विधायकों को खरीदने का प्रयास कर रहे हैं। एक ट्वीट में उन्होंने अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा था कि 'चुनाव के बाद शाह गृहमंत्री बन जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features