Advertisement
रणिया गैंग का एक और साथी गिरफ्तार

कोटड़ा डिप्टी राजेश कसाना ने बताया कि आरोपी सवजी राम हिस्ट्रीशीटर रणिया बुंबरिया के छोटे बेटे झाला का खास साथी है। इन दोनों ने ही मिलकर सिरोही में और मामेर एरिया में शराब की दुकान से शराब लूटी थी। सिरोही पुलिस भी 3 माह से इनकी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि सवजी राम ही झाला के हथियार छिपाने में उसकी मदद करता था। गौरतलब है कि पुलिस ने रणिया गैंग के 7 साथियों को पकड़ चुकी है। 27 अप्रेल को मांडवा थाना पुलिस जब छापरला गांव में वांटेड रणिया बुंबरिया के घर पर दबिश देने पहुंची थी। तब रणिया गैंग ने पुलिस पर हमला कर दिया। फायरिंग और पथराव में थानाधिकारी उत्तम सिंह सहित सात पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। हमलावर पुलिस ने हथियार भी छीनकर भाग निकले थे। तब से सौ से अधिक पुलिसकर्मी इस गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए गुजरात सीमा से सटे इलाकों तथा जंगल में सक्रिय है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


