Another achievement of Mukesh Ambani,Reliance becomes first Indian company-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:03 am
Location
Advertisement

मुकेश अम्बानी की एक और उपलब्धि , रिलायंस पहली भारतीय कंपनी बनी

khaskhabar.com : गुरुवार, 23 अगस्त 2018 6:30 PM (IST)
मुकेश अम्बानी की एक और उपलब्धि , रिलायंस पहली भारतीय कंपनी बनी
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मुकेश अंबानी की नेतृत्व में एक और बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर ली है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड पहली भारतीय कंपनी बनी है , जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन (बाजार पूंजीकरण) 8 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। गुरुवार को 1.27 फीसदी उछाल के साथ रिलायंस के एक शेयर की कीमत 1,262 रुपए हो गई और कंपनी का मार्केट कैप 8,00,001.54 करोड़ रुपए तक जा पहुंची है। आरआईएल ने मार्केट कैप के मामले में टीसीएस को पछाड दिया है।

टीसीएस का मार्केट कैप 7,77,870 करोड़ रुपए था। रिलायंस इंडस्ट्रीज के हेड के तौर पर मुकेश अंबानी की सैलरी पिछले एक दशक से 15 करोड़ रुपए ही ले रहे हैं। गत 10 सालों में मुकेश अंबानी ने अपनी तनख्वाह की बढोतरी नहीं की है। मुकेश अंबानी इस हिसाब से वे हर महीने- 1.25 करोड़ रुपए, हर दिन 4.16 लाख रुपए, हर घंटे 17,333 रुपए और हर मिनट 288 रुपए कमाते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement