Anonymous judge cites Guru Nanak, Tulsidas to back Hindu faith Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 1:14 am
Location
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट के एक जज ने दिया हिंदू मत के पक्ष में गुरु नानक, तुलसीदास का हवाला

khaskhabar.com : रविवार, 10 नवम्बर 2019 09:52 AM (IST)
सुप्रीम कोर्ट के एक जज ने दिया हिंदू मत के पक्ष में गुरु नानक, तुलसीदास का हवाला
अयोध्या मामले की सुनवाई कर रही पीठ के इस जज ने भगवान राम के जन्म पर एक अलग ही दृष्टिकोण दिया। हालांकि निर्णय में जज का नाम नहीं दिया गया, लेकिन निर्णय में उनके विचार को परिशिष्ट के तौर पर जोड़ दिया गया।
शीर्ष अदालत ने पाया कि जनम सखीज के बाद से राम जन्मभूमि की सही जगह की पहचान के लिए कुछ नहीं था, लेकिन गुरु नानक देवजी के अयोध्या यात्रा के सबूत हैं, जो बताता है कि सन 1528 से पहले भी श्रद्धालु अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि के दर्शन करने के लिए जाते थे। जन्म सखीज को अयोध्या मुद्दे पर रिकॉर्ड के तौर पर लाया गया था। जन्म सखीज को गुरु नानक देव जी की जीवनी होने का दावा किया जाता है।

क्रॉस एग्जामिनेशन के दौरान सिख धर्म की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक किताबें पढ़ने वाले राजिंदर सिंह नाम के एक गवाह ने सिख धर्म और इतिहास के लिए कई किताबों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने अयोध्या में भगवान राम के जन्मस्थान के दर्शन किए थे।

2/4
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement