Animal immunization campaign to run till April 22-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 3:35 pm
Location
Advertisement

22 अप्रैल तक चलेगा जानवरों का टीकाकरण अभियान

khaskhabar.com : शनिवार, 08 अप्रैल 2017 12:21 PM (IST)
22 अप्रैल तक चलेगा जानवरों का टीकाकरण अभियान
सोलन। जिले में 5 अप्रैल से 22 अप्रैल तक सभी दुधारू पशुओं, भेड़ तथा बकरियों के मुंह-खुरपका रोग (एफएमडी) के लिए विशेष प्रतिरोधी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। यह जानकारी आज यहां पशु पालन विभाग के उप निदेशक डाॅ. अनिल गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इस अवधि में पशु पालन विभाग के कर्मचारी पशु पालकों के घर-द्वार जाकर मुंह-खुरपका रोग के प्रतिरोधी टीके निःशुल्क लगायेंगे। उन्होंने जिले के सभी पशुपालकों से आग्रह किया है कि इस टीकाकरण अभियान में विभाग के कर्मचारियों को सहयोग दें और पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण करवाएं।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement