Anil Madhav Dave cremated with full state honours on Narmada bank-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 6:38 am
Location
Advertisement

अनिल दवे पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

khaskhabar.com : शुक्रवार, 19 मई 2017 1:02 PM (IST)
अनिल दवे पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
होशंगाबाद/भोपाल। मध्य प्रदेश से सांसद और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार उनकी इच्छा के अनुरूप होशंगाबाद जिले में नर्मदा नदी के तट पर बांद्राभान में राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया। दवे की अंतिम यात्रा उनके भोपाल स्थित आवास नदी के घर से शुरू हुई। उनके शव को तिरंगे में लपेट कर ले जाया गया।
उनकी अंतिम यात्रा में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, अनंत कुमार व हर्षवर्धन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कई वरिष्ठ पदाधिकारी सिंहत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने अंत्येष्टि से पहले दवे को श्रद्धांजलि दी।
दवे के निधन के बाद उनकी वसीयत सामने आई थी, जिसमें उन्होंने अंतिम संस्कार बांद्राभान में किए जाने की इच्छा जताई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement