angry people put the jam in Alwar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बैंक नहीं दे रहा पैसा, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 12:52 PM (IST)
बैंक नहीं दे रहा पैसा, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
अलवर। यहां जयपुर मार्ग स्थित अलवर के ग्राम उमरैण स्थित पीएनबी बैंक के बाहर बुधवार को भुगतान नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने अलवर-जयपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि तीन दिन के अवकाश के बावजूद बैंककर्मी पैसा नहीं होने की बात कहकर भुगतान से इनकार कर रहे हैं। जबकि लोग सुबह से ही लंबी कतार में लगकर भुगतान के लिए इन्तजार कर रहे थे। लोगों का आरोप था कि बैंककर्मी मिलीभगत कर अपने मिलने वालों को भुगतान कर देते हैं जबकि, आमजन को समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए मजबूरन जाम लगाना पड़ा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर जाम खुलवाया। अब दो साल में होंगे युवाओं के सपने साकार : मुख्यमंत्री

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement