anganwadi workers union protest continue-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन 32वें दिन भी जारी

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अक्टूबर 2016 1:24 PM (IST)
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन 32वें दिन भी जारी
मेरठ। यहां 32वें दिन भी महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले सैकड़ों महिलाओ ने कलैक्ट्रेट पर धरना प्रर्दशन किया। इस मौके पर पहले दो मिनट का मौन रखा गया साथ ही लखनऊ आंदोलन में घायल हुई सहयोगियों की जल्द स्वास्थ होने की प्रर्थना की गई। ये महिला कर्मचारी मानदेय को बढाने की मांग को लेकर काम बंद कलम बंद हड़ताल पर बैठी है। इनकी मागं है कि जो हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री में रुपये 400 और 800 का मानदेय बढाया है वो इनके संगठन को स्वीकार नहीं है लिहाजा वो इसका बहिष्कार करती है और ऐसी ही हड़ताल जारी रहेगी। 2 अक्तूबर पर सरकारी अवकाश होने के बाद भी ये सभी प्रर्दशनकारी अपनी मांगो के लेकर डटी रही।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement