Anganwadi workers by mid-day meal fury display-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आंगनबाड़ी और मिड-डे-मील वर्करों ने किया रोष प्रदर्शन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 4:49 PM (IST)
आंगनबाड़ी और मिड-डे-मील वर्करों ने किया रोष प्रदर्शन
शिमला। पिछले लम्बे समय से अपनी मांगो को लेकर लामबंद मिड-डे-मील वर्कर एवं आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदेश सरकार को घेरने का मन बना लिया है। चुनावी वर्ष में सरकार पर दबाब बनाने के लिए दोनों संगठनों ने अपने हकों की लडाई एक साथ मिलकर लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसी कड़ी में इन संगठनों ने राजधानी शिमला में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष सीटू के बैनर तले धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोनों ही सगठनों ने अपनी मांगी न मानने की सूरत में आने वाले चुनावों में मतदान के बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी है। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष खिमी भंडारी ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश भर में लगभग 37000 अनागंबाड़ी कार्यकर्ता हैं जो 18 हजार आंगनबाड़ी चला रही है तथा इन्हें 3400 और 1700 प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है। इसके अलावा अन्य सुविधाएं न के बराबर मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 27000 मिड-डे-मील वर्कर कार्यरत है, जिनको 33 रूपये दिन के हिसाब से 1000 रुपया प्रति माह दिया जा रहा है और किसी भी तरह की अन्य सुविधाएं नहीं दी जा रही है। भंडारी ने कहा कि पिछले बारह साल से मिड-डे-मील वर्कर अपनी मांगो को लेकर संघर्ष कर रहे है लेकिन अभी तक दोनों ही उनकी मांगो को माना नहीं गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आंगनबाडी वर्कर एवं हेल्पर के लिए नीति बनाए और पंजाब व हरियाणा की तर्ज पर क्रमशः 7500 और 4000 रूपये कम से कम वेतन दे। इसके अलावा पेंशन की सुविधा भी प्रदान की जाए। उन्होंने चेताया कि मांगों पर गौर नहीं करने पर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा।

[@ अजब गजबः यहां शिवलिंग पर हर साल गिरती है बिजली]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement