Anganwadi Centre inaugurated in Bated village -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:06 pm
Location
Advertisement

बटेड गांव में आंगनवाड़ी केन्द्र का लोकार्पण

khaskhabar.com : शनिवार, 25 फ़रवरी 2017 7:08 PM (IST)
बटेड गांव में आंगनवाड़ी केन्द्र का लोकार्पण
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने सोलन जिले के अर्की उपमण्डल की ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के ग्राम बटेड में आंगनवाड़ी केन्द्र के लोकार्पण किया। उन्होंने पलयानी घाटी से कुन्दनपुर बटेड मार्ग का लोकार्पण भी किया। इस मार्ग को जन सहयोग द्वारा 3.50 लाख रुपये एकत्रकर निर्मित किया गया है। उन्होंने इस मार्ग के लिए 5 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने बटेड गांव में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बटेड में भूमि उपलब्ध होने पर वृद्धाश्रम निर्माण पर विचार किया जाएगा।

संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों विशेषकर कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए सत्त प्रयत्नशील है तथा इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है। डाॅ. शांडिल गत दिवस सोलन जिले के अर्की उपमण्डल की ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के ग्राम बटेड में आंगनवाड़ी केन्द्र के लोकार्पण के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। इस केन्द्र के निर्माण पर 3.50 लाख रुपए व्यय हुए हैं। इस केन्द्र के निर्माण के लिए स्थानीय निवासी जमना देवी द्वारा दो बिसवा भूमि उपलब्ध करवाई गई थी। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी मनलोग, बड़ोग एवं ढयाणा के बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से एक-एक हजार रुपये तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्धन की छात्राओं को 2100 रुपये प्रदान करने की घोषणा की।
प्रदेश सरकार कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए वचनबद्ध: डाॅ. शांडिल
डाॅ. शांडिल ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों को विभिन्न योजनाओं के लाभ पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने वार्षिक आय सीमा को 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 35 हजार रुपये किया है। इससे कमजोर वर्गों को विशेष रूप से लाभ मिला है। सामाजिक सुरक्षा पैंशन को 450 रुपये से बढ़ाकर 650 रुपये प्रतिमाह किया गया है। उन्होंने कहा कि सोलन जिले में भी 17 हजार 415 पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्रदान की जा रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का लाभ उठाएं।

उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कल्याण अधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं तहसील कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रचार के विभिन्न माध्यमों से प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। साथ ही समय-समय पर गांव का दौरा कर जन समस्याओं का निपटारा सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने बटेड एवं कोटला गांव में जन समस्याएं सुनीं तथा अधिकांश का मौके पर ही निपटारा सुनिश्चि बनाया। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे
इससे पहले ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के प्रधान कृष्ण सिंह कंवर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उप प्रधान अशोक कुमार ने क्षेत्र की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं की जानकारी दी। प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव एवं राज्य युवा कल्याण बोर्ड के सदस्य संजय अवस्थी ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा अर्की विधानसभा क्षेत्र में विकास के अनेक मील पत्थर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न माध्यमों से लोगों के घर-द्वार पर सुविधाएं एवं समस्याओं का निदान सुनिश्चित बना रही है।
यह रहे उपस्थितइस अवसर पर जिला परिषद सोलन के उपाध्यक्ष जगन्ननाथ शर्मा, जिला परिषद सदस्य निर्मला, नगर पंचायत अर्की की अध्यक्ष सावित्री गुप्ता, बीडीसी कुनिहार की अध्यक्ष नीलम रघुवंशी, उपमण्डलाधिकारी अर्की एलआर वर्मा, प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव हेमेन्द्र ठाकुर, ग्राम पंचायत धुन्धन के प्रधान प्रेम कुमार, ग्राम पंचायत बखालक के प्रधान किरपा राम, ग्राम पंचायत सूरजपुर की प्रधान वन्दना, ग्राम पंचायत धुन्धन के उप प्रधान त्रिलोक सिंह, ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ के पूर्व प्रधान जीतराम ठाकुर, वार्ड सदस्य बृज मोहन, नजरू राम, अमरावती, गीता देवी, इंदिरा देवी एवं रीता ठाकुर, महिला मण्डल धुन्धन की रामप्यारी, प्रदेश शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अमरचन्द पाल, जिला कांग्रेस सचिव रघुराज पराशर, युवा कांग्रेस के नीमचन्द सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ धुंध से परेशान हैं, हिमाचल की पहाडियों का रूख करें]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement