Andhra Pradesh: Six members of a family die in road accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 10:10 pm
Location
Advertisement

आंध्र प्रदेश : सडक़ हादसे में एक परिवार के छह सदस्यों की मौत

khaskhabar.com : बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 2:51 PM (IST)
आंध्र प्रदेश : सडक़ हादसे में एक परिवार के छह सदस्यों की मौत
विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में बुधवार सुबह एक सडक़ दुर्घटना में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई और 15 अन्य लोग घायल हो गए। यात्री एक ऑटो ट्रॉली से यात्रा कर रहे थे, जब पेड्डाहुतूर गांव के निकट उनके वाहन को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। परिवार एक बच्चे के मुंडन के लिए दरगाह जा रहा था, जिस दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, वाहन में 21 लोग यात्रा कर रहे थे। मृतकों में तीन युवक, दो बच्चे व एक महिला शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement